MP की महिला अफसर को किसने कहा- I Love you, क्या इसलिए की थी थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट की डिमांड

Edited By meena, Updated: 04 May, 2026 02:08 PM

why did mp woman officer lakshmi gamad demand an assistant who could slap people

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ जो इन सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में उनकी एक पोस्ट वायरल हुई थी जिसको लेकर प्रदेशभर में जमकर बवाल मचा था। कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था...

भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ जो इन सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में उनकी एक पोस्ट वायरल हुई थी जिसको लेकर प्रदेशभर में जमकर बवाल मचा था। कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था तो कुछ ने तो उनसे मिलने का समय मांग लिया। इसी बीच लक्ष्मी गामड़ की एक निजी व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस चैट में कोई अंजान शख्स उन्हें प्रपोज कर रहा है। सामने वाले शख्स मैडम से अपने प्यार का इजहार कर रहा है और उन्हें एक मौका देने की बात कह रहा है। खास बात यह कि यह जानकारी खुद लक्ष्मी गामड़ ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। बता दें कि लक्ष्मी गामड़ भोपाल स्थित 'एमपी गवर्नमेंट प्रेस' में अपर नियंत्रक के पद पर कार्यरत है और हाल ही में एक असिस्टेंट वैकेंसी की पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आई है।

PunjabKesari

किसने किया मैडम को Propose

महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़ से प्यार का इजहार करने वाला शख्स कौन है। यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। लक्ष्मी गामड़ ने मैसेज भेजने वाली की डीपी, नाम व नंबर छिपाकर सिर्फ चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

इससे पहले लेडी अधिकारी लक्ष्मी गामड़ ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा बम फोड़ा जिसकी गूंज पूरे मध्य प्रदेश में सुनाई दी थी। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने एक वैकेंसी ओपन बताते हुए संपर्क करने की बात कही है कि उन्हें एक ऐसे असिस्टेंट चाहिए जो उनके एक इशारे पर सामने वाले को दो चमाट (थप्पड़) मार सके। लेडी ऑफिसर के इस वायरल पोस्ट से सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया। जहां कुछ लोगों ने मैडम को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि आप प्रशासनिक अधिकारी हैं,आपको ऐसे पोस्ट डालने से बचना चाहिए। वहीं कुछ मनचलों ने कहा बताइए मैडम कब आना है।

PunjabKesari

मामला यहीं शांत नहीं हुआ इसके बाद लेडी अफसर ने इस मामले में दूसरी पोस्ट शेयर की

इस पोस्ट पर लक्ष्मी गामड़ ने लिखा कि मेरी एक चमाट वाली पोस्ट ने तहलका मचा दिया। कुछ लोग मुझे जज करने लग गए कि मुझे अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। महिला ऑफिसर हूं इसलिए हदें होनी चाहिए। क्यों भाई अपने सम्मान और छेड़छाड़ के लिए नहीं बोलना चाहिए। मेरा मकसद ये संदेश ऐसे घटिया लोगों तक पहुंचाना था। वैसे मैं सफाई देने में विश्वास नहीं करती पर चुप रहने से लोग आपको कायर समझ लेते हैं और उनको और बढ़ावा मिल जाता है। आपको बता दें कि लक्ष्मी ने सफाई में एक व्यक्ति के मैसेज का स्क्रीन शॉट भी लगाया है।  साथ ही उन्होंने लिखा कि आप बताओ अब ऐसे लोगों के लिए मैं तो गुस्सा कंट्रोल कर दो चमाट ही बोली.... आप क्या करते ...????

बता दें कि महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी बहुत सी रील्स आए दिन सामने आती है। इससे पहले 1 मई को मजदूर दिवस पर भी उनकी एक पोस्ट जमकर वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने बधाई देते हुए लिखा था कि ऐसा बिल्कुल नहीं कि बीवियां सिर्फ खून पीती हैं। हम भी कभी-कभी मजदूरों पर तरस खाकर खून भी दान देते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!