Edited By meena, Updated: 24 Apr, 2026 07:56 PM

मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से जिले में हड़कंप है...
बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से जिले में हड़कंप है। यहां पर एक आप नेता (AAP LEADER) ने अपने ही पिता को गोली मार दी। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधानसभा प्रत्याशी रहे शख्स ने खुद को जन्म देने वाले अपने ही पिता के माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके और जिले में हड़कंप है।
दरअसल, मामला MP के बड़वानी जिले का है। यहां पर आप नेता ने पिता से पैसे और जमीन की डिमांड पूरी नहीं होने पर आपा खो दिया और कटपटी पर पिस्टल रखकर गोली मारकर जान ले ली। इस वारदात के बाद घरवाले दहशत में हैं औऱ मां को रोना नहीं रुक रहा है।
आरोपी चंदन बडोले आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुका है
जानकारी के मुताबिक आरोपी चंदन बड़ोले आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुका है। साल 2018 में बड़वानी से विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। लेकिन घर मे पैसे और जमीन के विवाद में उसने आपा खो दिया और पिता के माथे पर गोली मार थी। इस वारदात तो अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है और परिवार को धमकियां दे रहा है। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अपनी मां और भाई के साथ ही परिवार के दूसरे लोगों को धमकी देकर खौफ पैदा कर रहा है। पिछोड़ी गांव में हुई इस वारदात से दहशत का माहौल है। वारदात के 4 दिन बाद भी वो पुलिस के हत्थे में नहीं चढ़ा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में लोग घरों के बाहर सोने से भी डर रहे हैं। मृतक की पत्नी का कहना है कि पैसों की मांग को लेकर वो मारपीट करता था और अब जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। वहीं उसके छोटे भाई ने भी आरोपी चंदन से जान का खतरा बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जंगल में छिपा हुआ है लेकिन परिवार को धमकियां दे रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।