अनूपपुर में जंगली हाथी का कहर: खेत जा रही युवती को पटक-पटककर मार डाला, इलाके में दहशत

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Apr, 2026 01:53 PM

elephant terror young woman killed in anuppur

मध्य प्रदेश के अनूपपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां खेत जा रही एक युवती पर जंगली हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अनूपपुर (प्रकाश तिवारी): मध्य प्रदेश के अनूपपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां खेत जा रही एक युवती पर जंगली हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसुमहाई गांव की है। अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पिपरिया के कुसुमहाई गांव में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे 23 वर्षीय जानकी कोल अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक पीछे से आए जंगली हाथी ने युवती पर हमला कर दिया। हाथी ने उसे अपनी सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी सुखदेव पटेल ने बताया कि "हम लोग खेत जा रहे थे, तभी अचानक हाथी दौड़ते हुए आया... मां चिल्लाई 'भागो-भागो', लेकिन लड़की पीछे मुड़ी और हाथी ने उसे पकड़ लिया... घटना के बाद ग्रामीण युवती को बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है।

वन विभाग के अनुसार, यह वही हाथी है जिसने एक दिन पहले सिंदूरी गांव में एक किशोर को भी घायल किया था। जिले में फिलहाल 5 हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्रशिक्षु रेंजर ने बताया कि

लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं और सतर्क रहें...घटना के बाद वन विभाग ने परिजनों को 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की है। वहीं, ग्रामीणों ने हाथियों के बढ़ते हमलों को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन अलर्ट पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!