ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी ने कर लिया सुसाइड, ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली ; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Apr, 2026 02:17 PM

what happened that led a policeman to commit suicide

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया कि कॉन्स्टेबल ने मरने से पहले परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बात की...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया कि कॉन्स्टेबल ने मरने से पहले परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। इसके बाद अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी पर विभाग में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, छतरपुर नौगांव निवासी एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी (40) ने आत्महत्या की है। इस दौरान वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी की ड्यूटी सेकेंड बटालियन के गेट पर थी। जोकि रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। इसी बीच तड़के सुबह पांच बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। मौके पर पहुंचे साथियों ने देखा कि कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पड़ा था। उसके पास सर्विस राइफल पड़ी हुई थी।

घटना की जानकारी पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएएफ (SAF) जवानों के मुताबिक गोली चलने से पहले वह वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था। गोली चलने की आवाज पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वह घायल पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी।

मृतक कुलदीप अनुरागी के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कॉन्स्टेबल अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गया है। घटना से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। लेकिन, उन्हें नहीं मालूम था कि पति ऐसा खौफनाक कदम उठा सकते है। परिजनों ने बताया कि किसी को कुछ नहीं पता कि कुलदीप ने यह कदम क्यों उठाया है।

कुलदीप 2005 में एसएएफ में भर्ती हुए थे। दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर में पदस्थ रह चुके हैं। परिजनों के मुताबिक उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। कुलदीप मिलनसार थे। पूरे परिवार का ख्याल रखते थे। उनकी अचानक मौते से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!