चलती गाड़ी में सनरूफ से युवती ने किया डांस, नियमों की सरेआम उड़ाई धज्जियां; Video हुआ वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2026 03:08 PM

a young woman danced from the sunroof of a moving car openly flouting

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में सनरूफ से युवती डांस करती दिखी है। युवती समेत कार चालक ने यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई है। जिसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर...

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में सनरूफ से युवती डांस करती दिखी है। युवती समेत कार चालक ने यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई है। जिसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे का है। जहां चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि प्रतीक लूथर (उम्र 36 वर्ष), पिता संजय लूथर, निवासी A-21 ओम जोन, शुभम विहार, मंगला, बिलासपुर गाड़ी चला रहा था। जबकि उसकी महिला मित्र सनरूफ से बाहर निकलक डांस कर रही थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इसी के साथ ही वाहन चालक प्रतीक लूथर (उम्र 36 वर्ष), पिता संजय लूथर को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। वाहन चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!