Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Apr, 2026 04:15 PM

इंदौरः एमपी के इंदौर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दोस्ती का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। इसी के साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई तो उस...
इंदौरः एमपी के इंदौर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दोस्ती का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। इसी के साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई तो उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। हिंदू संगठन की मदद से पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले राहुल नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इसके चलते घंटों फोन पर बात होने लगी। बताया गया कि युवती निजी कालेज में बीएससी (द्वितीय वर्ष) की छात्रा है। यहां एक होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि युवक उसे घूमाने के बहाने साथ ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान उसके फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद असली नाम अब्दुल अजीज बताया और कहा कि इस्लाम कबूल करो, वरना तुम्हारे फोटो जारी कर दूंगा। उसने ब्लैकमेल कर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी पर आरोपी ने उसे गर्भपात की सलाह दी गई। इसके अलावा शर्त रखी कि अगर वह मुसलमान बनेगी, कलमा पढ़ेगी तभी उसके साथ शादी करूंगा। पीड़िता ने हिंदू संगठन से संपर्क कर मदद मांगी। उनकी सहायता से आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।