युवती ने फोन रिसीव नहीं किया तो युवक ने ब्लेड से किया हमला

Edited By Devendra Singh, Updated: 01 Jul, 2022 12:01 PM

accused arrested on girl attack by blade

कांकेर में पुलिस ने एक सिरफिरे आशिक ने को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन लोगों पर ब्लेड से हमला किया था।

कांकेर (लीलाधर निर्मलकर): कांकेर सिटी में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका समेत 3 लोगों पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। घटना कांकेर कोतवाली अंतर्गत सुभाष वार्ड की है। देर रात एक सिरफिरे आशिक ने नशे की हालत में प्रेमिका, उसकी बहन और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी पर ब्लेड से हमला करके लहूलुहान कर घायल कर दिया। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

फोन नहीं उठाने पर युवक ने किया ब्लेड से हमला 

मामले की जांच कर रहे निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि चारामा क्षेत्र रहने वाला लोकेश साहू शराब के नशे में कांकेर कोतवाली अंतर्गत सुभाष वार्ड में प्रेमिका के घर पहुंचा। उसने फोन रिसीव नहीं करने को लेकर प्रेमिका से विवाद के बाद ब्लेड से हमला किया है। इस दौरान आरोपी ने बीच बचाव करने आई बहन और पड़ोसी युवक पर भी वार कर दिया। हमले में युवक के गले में गंभीर चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesari

सिरफिरे आशिक का नहीं थमा उत्पात

जब युवतियों के मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने बीचबचाव करने आए पड़ोसी पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद पड़ोसी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती नगर सैनिक की पोस्ट पर है। आरोपी लोकेश साहू का राकेश यादव से अक्सर झगड़ा होता रहता है। आरोपी लोकेश साहू की शादी हो चुकी है। उसने युवती पर दबाव बनाने के चलते नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद भी पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।   

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!