महंत पर आधी रात को हथियारबंद बदमाशों का हमला, हवाई फायरिंग का आरोप

Edited By meena, Updated: 10 Sep, 2026 05:33 PM

armed miscreants attack mahant at midnight allegations of shots fired in the ai

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के चरणपादुका आश्रम में देर रात महंत के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। आश्रम के महंत...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के चरणपादुका आश्रम में देर रात महंत के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। आश्रम के महंत रामचरण दास महाराज ने आरोप लगाया कि मंदिर की संपत्ति को लेकर विवाद के चलते चार लोग हथियार लेकर आश्रम पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई।

महंत के मुताबिक, पूर्व पुजारी सुरेश मिश्रा, ब्रजेश रिछारिया समेत चार लोग रात में आश्रम पहुंचे थे। मंदिर की संपत्ति को लेकर विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। इसी दौरान कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने का आरोप है।

पुलिस मौके पर जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल पर विभिन्न पहलुओं और घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराजपुर टीआई डीके सिंह ने बताया कि फरियादी महंत रामचरण दास की रिपोर्ट पर ब्रजेश रिछारिया और सुरेश मिश्रा समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ रात में आश्रम में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरियादी ने हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस संबंध में धाराओं में इजाफा किया जा सकता है। घायल महंत का इलाज जारी है।

संत के साथ घटना की निंदा

आश्रम के संरक्षक महंत भगवानदास शृंगारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि संत के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपों, फायरिंग और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद आश्रम परिसर में तनाव और दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!