Edited By Desh Raj, Updated: 13 Sep, 2026 10:41 PM

इंदौर से एक बेहद हैरान करने वाला वाला वाक्या सामने आया है... अभी तक आपने सड़कों पर गड्ढे देखे होंगे लेकिन शहर में एक सरकारी आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट के निचले तल में रहने वाले परिवार के
इंदौर (सचिन बहरानी):इंदौर से एक बेहद हैरान करने वाला वाला वाक्या सामने आया है... अभी तक आपने सड़कों पर गड्ढे देखे होंगे लेकिन शहर में एक सरकारी आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट के निचले तल में रहने वाले परिवार के मकान में ही चार से पांच फीट का गड्ढा हो गया और सोते-सोते पलंग जमीन में धंस गया। जी हां ऐसा इंदौर में हुआ है।
इंदौर में पिछले कई समय से झोपडी में रहने वालों को विकास के नाम पर अलग-अलग स्थान पर रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथी अन्य योजनाओं के तहत फ्लैट आवंटित प्रशासन के द्वारा किए गए थे। इसी के तहत गांधीनगर क्षेत्र में भी फ्लैट दिए गए थे, यहां पर फैली हुई गंदगी के साथी एक बड़ी घटनाक्रम समाने आया है।
कृष्ण नाम व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ रात में कमरे में सो रहे थे कि तभी पलंग हिलने लगा और जमीन अचानक से धंस गई। पलंग पर बच्चे पत्नी और वह स्वयं थे फिलहाल किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन जब पलंग हटा कर देखा तो नीचे करीबन 4 से 5 फीट का गड्ढा हो गया था। इसी के साथ उनके फ्लैट के पास में ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के घर की जो जमीन है उसके नीचे से भी आवाज आ रही थी।
इसके बाद उन्होंने अपना कमरा खाली कर दिया है और उनके बाद बाथरूम का कुछ हिस्सा अचानक से ढह गया है। उनके घर में उनकी पत्नी गर्भवती है, जिसको लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े करते हुए नाराजगी व्यक्त की है। फिलहाल दोबारा स्लैब डलवाने का काम शुरू कर दिया गया है। वही हंगामा और वीडियो वायरल होने के बाद महापौर प्रभारी राजेंद्र राठौर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे फ्लैट का जायजा भी लिया।