नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भागते समय टूटे हाथ पैर

Edited By meena, Updated: 01 Feb, 2023 03:32 PM

accused of raping a girl after giving her intoxicants arrested

इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी आकाश उर्फ बारिक को गिरफ्तार किया है

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी आकाश उर्फ बारिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, 02 जिंदा राउंड और चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पकड़ा गया आरोपी का एक साथी पूर्व में परदेशीपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

PunjabKesari

दरसअल पिछले दिनों एक पीड़ित महिलांए द्वारा परदेशीपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी आकाश उर्फ बारिक और उसका एक साथी लक्की द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। जहां पुलिस ने पिछले दिनों एक आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तो घटना के बाद से ही आरोपी आकाश उर्फ बारिक फरार चल रहा था।

PunjabKesari

वही देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुष्कर्म और अपहरण का फरार आरोपी आकाश परदेशी पूरा थाना क्षेत्र की एनटीसी कलाली ग्राउंड पर आ रहा है, जिस पर परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी तुरंत एक टीम गठित कर आरोपी आकाश उर्फ बारिक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी को पकड़ने के दौरान एक पुलिस कर्मी के भी हाथ में चोट आई है। वही पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, 2 जिंदा राउंड और चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपी आकाश उर्फ बारीक से पुलिस चोरी सहित अन्य घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!