CM हेल्पलाइन 1076 नं पर शिकायत के बाद कार्रवाई, पंचायत सचिव को तत्काल किया निलंबित, कार्यालय से रहते थे गायब

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Aug, 2026 11:46 AM

action taken following a complaint on cm helpline number 1076

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिले में सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई। दरअसल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नं पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत में बताया गया था कि सचिव अकसर कार्यालय से...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिले में सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई। दरअसल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नं पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत में बताया गया था कि सचिव अकसर कार्यालय से गायब रहते है और वह मोबाइल भी बंद रखते थे। जिस वजह से लोगों को उनसे संपर्क करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलौदाबाजार जिले का है। जहां ग्राम पंचायत रसौटा के सचिव बालाराम कुर्रे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई CM हेल्पलाइन 1076 पर मिली शिकायत की जांच के बाद की गई। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि सचिव कार्यालय से गायब रहते थे। साथ ही संपर्क करने पर उनका मोबाइल भी बंद मिलता है। जिस वजह से ग्रामीणों के पंचायत से जुड़े काम और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।

जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई की। जी हां मामले में बालाराम कुर्रे को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम, 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत पलारी रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!