इंदौर के एमवाय में डॉक्टर रूम का ताला तोड़ने की कोशिश, प्रशासन ने अस्पताल में चलाया चेकिंग अभियान

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Sep, 2024 11:31 AM

administration launched checking campaign in my hospital of indore

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टरों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में देश भर में आक्रोश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है

इंदौर। (सचिन बहरानी): कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टरों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में देश भर में आक्रोश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसी के साथ ही इंदौर के एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों एक शराबी और टेंडर ने डॉक्टर के रूम का ताला तोड़ने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद पूरा प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल का चेकिंग अभियान शुरू किया।आपको बता दें एमवाय अस्पताल में हुई घटना के बाद कलेक्टर और इंदौर के संभागायुक्त ने संयुक्तरूप से दौरा किया था।

PunjabKesariवहीं कई प्रकार के आदेश भी दिए थे जिसमें मुख्य रूप से CCTV कैमरे लगाना सुरक्षा गार्ड 24 घंटे तैनात करना और डॉक्टरों की सुरक्षा की बात भी कही गई थी। इसी के तहत पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ज़िले के सबसे बड़े मैटरनिटी हॉस्पिटल MTH में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। 

PunjabKesariइस पूरे मामले में एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि हमने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद चेकिंग अभियान चलाया जिसमें मरीज़ों को लेकर आने वाले रिक्शा चालक भी वहाँ मौजूद थे जो बैठकर बीड़ी सिगरेट दिया करते थे। इसके अलावा कई लोग भी फ़ालतू बैठे हुए मिले जिन्हें बाहर कर दिया गया और एक वह आदेश जारी कर दिया गया है कि मरीज़ के साथ आए हुए अटेंडर के अलावा कोई और भी नहीं होना चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!