लुटेरी दुल्हन के बाद अब पकड़ा गया लुटेरा दूल्हा: 4 शादियों का धोखा, टीचर से उड़ाए 44 लाख!

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Dec, 2025 02:52 PM

after the bride robber now the groom robber has been caught

गुजरात के अहमदाबाद का 55 वर्षीय बिरेन कुमार सोलंकी अब छत्तीसगढ़ पुलिस की पकड़ में है।

दुर्ग। गुजरात के अहमदाबाद का 55 वर्षीय बिरेन कुमार सोलंकी अब छत्तीसगढ़ पुलिस की पकड़ में है। खुद को कुंवारा बताकर चार शादियां करने वाले बिरेन ने दुर्ग की एक महिला टीचर से शादी कर उसके 32 लाख रुपए कैश और 12 लाख के जेवर लेकर भाग गया।

बिरेन के तीन बड़े बच्चे हैं, जिनकी उम्र 25 से 35 साल के बीच है। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

शिक्षिका के साथ धोखाधड़ी का पूरा खेल

बिरेन ने शिक्षिका को खुद को अविवाहित और एक उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर फंसाया। 2019 में दोनों की शादी तय हुई, लेकिन आरोपी ने बिना बारात और परिवार के अकेले गुजरात से दुर्ग आकर शादी की। शादी के बाद भी उसने शिक्षिका को भ्रमित किया और उसके पैसों और जेवरात की धोखाधड़ी की।

18 लाख बैंक ट्रांजैक्शन,

5 लाख कैश,

12 लाख के जेवरात,

साथ ही गोल्ड लोन के लिए गहने गिरवी रखवाए।

 चौथी शादी और पिछले धोखे का खुलासा

तीसरी शादी के महज एक महीने बाद बिरेन ने गुजरात की सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी कर ली। इसके साथ ही शिक्षिका को पता चला कि बिरेन की दो पूर्व शादियां और तीन बड़े बच्चे भी हैं।

आरोपी का व्यवहार लगातार हिंसक और धमकी भरा था। जब भी पैसों की बात आती, वह गालियों का सहारा लेता और कहता, “हमारा तुम्हारा कोई संबंध नहीं है।”

पहचान बदलने का खेल

बिरेन ने समय-समय पर नाम और पते बदलते रहे। आधार और वोटर कार्ड भी अलग-अलग नामों से बनवाए गए थे। उसका असली नाम बिरेन कुमार सोलंकी नहीं, बल्कि दिलीप सिंह झाला था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहन नगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश किया और बिरेन को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सरकारी महिला डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है।

गुजरात के अहमदाबाद का 55 वर्षीय बिरेन कुमार सोलंकी अब छत्तीसगढ़ पुलिस की पकड़ में है। खुद को कुंवारा बताकर चार शादियां करने वाले बिरेन ने दुर्ग की एक महिला टीचर से शादी कर उसके 32 लाख रुपए कैश और 12 लाख के जेवर लेकर भाग गया।

बिरेन के तीन बड़े बच्चे हैं, जिनकी उम्र 25 से 35 साल के बीच है। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

शिक्षिका के साथ धोखाधड़ी का पूरा खेल

बिरेन ने शिक्षिका को खुद को अविवाहित और एक उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर फंसाया। 2019 में दोनों की शादी तय हुई, लेकिन आरोपी ने बिना बारात और परिवार के अकेले गुजरात से दुर्ग आकर शादी की। शादी के बाद भी उसने शिक्षिका को भ्रमित किया और उसके पैसों और जेवरात की धोखाधड़ी की।

18 लाख बैंक ट्रांजैक्शन,

5 लाख कैश,

12 लाख के जेवरात,

साथ ही गोल्ड लोन के लिए गहने गिरवी रखवाए।

 चौथी शादी और पिछले धोखे का खुलासा

तीसरी शादी के महज एक महीने बाद बिरेन ने गुजरात की सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी कर ली। इसके साथ ही शिक्षिका को पता चला कि बिरेन की दो पूर्व शादियां और तीन बड़े बच्चे भी हैं।

आरोपी का व्यवहार लगातार हिंसक और धमकी भरा था। जब भी पैसों की बात आती, वह गालियों का सहारा लेता और कहता, “हमारा तुम्हारा कोई संबंध नहीं है।”

पहचान बदलने का खेल

बिरेन ने समय-समय पर नाम और पते बदलते रहे। आधार और वोटर कार्ड भी अलग-अलग नामों से बनवाए गए थे। उसका असली नाम बिरेन कुमार सोलंकी नहीं, बल्कि दिलीप सिंह झाला था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहन नगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश किया और बिरेन को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सरकारी महिला डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!