8 वर्षीय बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हाल देख चीख उठी मां, उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 05:10 PM

an 8 year old girl was raped by a middle aged man

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि आम बीनने गई मासूम को अधेड़ व्यक्ति ने हवस का शिकार बनाया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता के...

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि आम बीनने गई मासूम को अधेड़ व्यक्ति ने हवस का शिकार बनाया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 साल की बच्ची अपने घर के पास आम बिनने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम को बदहाल अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग निकला। इधर, रोती-बिलखती पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। बेटी के हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख मां चीख उठी। आनन-फानन में नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके बाद परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसी के साथ ही आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!