Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2020 05:26 PM
केंद्रीय सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को जल्द ही 14 हजार करोड़ रुपए का फंड रिलिज होगा। यह घोषणा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मध्य प्रदेश दौरे के दौरान की। वे यहां दिशा 2020 रोजगार मेला का...
इंदौर(गौरव कांछल): केंद्रीय सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को जल्द ही 14 हजार करोड़ रुपए का फंड रिलिज होगा। यह घोषणा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मध्य प्रदेश दौरे के दौरान की। वे यहां दिशा 2020 रोजगार मेला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश को जल्द ही 14 हज़ार करोड़ रूपये देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसका उल्लेख किया था।
केंद्रीय मंत्री की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है प्रदेश सरकार का खजाना खाली होने की कहार पर हैं और सरकार वित्तिय सकंट से गुजर रही है। यही वजह है कि कमलनाथ सरकार अपने वचन पत्र में जनता से किए वादों को निभाने में असमर्थ रही है। आज की इस महत्वपूर्ण घोषणा से निश्चित तौर पर प्रदेश सरकार को कुछ राहत मिली होगी।