Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Nov, 2026 01:07 PM

MP desk: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जिले के खिलचीपुर से कांग्रेस नेता का कथित गालियां देते ऑडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि उन्होंने अपने ही पूर्व ड्राइवर को जमकर गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने...
MP desk: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जिले के खिलचीपुर से कांग्रेस नेता का कथित गालियां देते ऑडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि उन्होंने अपने ही पूर्व ड्राइवर को जमकर गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। दरअसल, राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष और पीपल्या कलां से मौजूदा सरपंच का गालियां देते कथित ऑडियो सामने आया है। बताया गया कि कांग्रेस नेता ने अपने ही पूर्व ड्राइवर को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने फोन कर बोला- 'तू ऑडियो रिकॉर्डिंग कर, जो करना है कर…' और लगातार गालियां दी हैं।
पुलिस को दी शिकायत में फरियादी रामाबाबू पिता शंभूदयाल टेलर निवासी ग्राम पीपल्याकला ने बताया कि, वो ड्राइवरी का काम करता है। करीब दो साल पहले उसने आरोपी जगदीश पिता चंपालाल दांगी की इनोवा गाड़ी चलाई थी, जिसकी ड्राइवरी का भुगतान नहीं किया गया। इसी बकाया राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
