Edited By Devendra Singh, Updated: 27 Feb, 2022 11:40 PM

ग्वालियर में नगर निगम प्रशासन और चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में एक जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे घरों और अपने संस्थानों का कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही डालें।
ग्वालियर (अंकुर जैन): स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक बनाने के मकसद से देर शाम नगर निगम प्रशासन और चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में एक जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे घरों और अपने संस्थानों का कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही डालें और जब नगर निगम का वाहन यह कचरा कलेक्ट करने के लिए आए तो वह कचरा निगम के वाहन में डालें।
निर्धारित डस्टबिन में ही कचरा डालने की अपील की
नगर निगम के उपायुक्त मुकुल गुप्ता और चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल ने हृदय स्थल महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, मोर बाजार, दौलतगंज, पाटणकर बाजार आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से गंदगी सड़क पर नहीं डालने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कारोबारियों से कहा कि वे अपने दुकान और घर का कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। जिससे शहर को स्वच्छता में नंबर वन श्रेणी में लाने में मदद मिलेगी। लोगों ने नगर निगम और चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयासों की सराहना की है। वहीं नगर निगम प्रशासन का मानना है कि लोग जागरूक होंगे तो शहर को नंबर वन आने में कोई नहीं रोक सकता है।