बाबा साहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी अध्यक्ष भन्ते संघशील ने लगाई फांसी, मौत

Edited By meena, Updated: 21 Jun, 2019 09:19 AM

baba saheb ambedkar memorial society president bhante sanghial hanged

बाबा साहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष भन्ते संघशील ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ अनियमितता की जांच चल रही थी। जिसकी वजह से वे डिप्रेशन में थे...

इंदौर: बाबा साहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष भन्ते संघशील ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ अनियमितता की जांच चल रही थी। जिसकी वजह से वे डिप्रेशन में थे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, भन्ते संघशील के खिलाफ सोसायटी में धांधली के आरोप थे। जिसके चलते वंदना नगर निवासी भंते संघशील (अरविंद वासनिक) ने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। परिजनों और साथियों के अनुसार वे सोसायटी में चल रही अंतर कलह से खासे परेशान थे। उन्हें सोसायटी के ही कुछ लोग अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए धमका रहे थे। ऐसा नहीं करने पर वे लोग सोशल मीडिया पर भंते की ख्याति खराब करने के लिए एक अभियान भी चला रहे थे। इन सभी को लेकर वे काफी परेशान थे। यही कारण रहा कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!