पुलिस ने रोकी संदिग्ध बाइक... बैग खुलते ही निकले 12 हथियार, फिर हुआ बड़ा खुलासा!

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jul, 2026 04:08 PM

barwani police bust illegal arms racket 12 weapons seized

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की सिलावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिंड के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बड़वानी (संदीप कुशवाह): मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की सिलावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिंड के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से इंदौर से पलसूद क्षेत्र में अवैध हथियार खरीदने आए हैं और हथियार लेकर सिलावद होते हुए वापस जाने वाले हैं।

सूचना की तस्दीक के बाद थाना स्तर पर एक टीम गठित कर पलसूद-सिलावद मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम हिरकराय के पास मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

PunjabKesariतलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद बैग से 6 देशी .32 बोर पिस्टल और 6 देशी 12 बोर कट्टे, कुल 12 अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने जब इन हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा, तो आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगे। वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपेंद्र सिंह वीरसिंह सिकरवार (24 वर्ष), निवासी ग्राम खिरोली, थाना अमायन, जिला भिंड तथा अंकुश सिंह उदय सिंह चौहान (23 वर्ष), निवासी ग्राम रहावली, थाना लहार, जिला भिंड के रूप में हुई है।

मामले में बबलू ठाकुर निवासी भिंड तथा एक अन्य सिकलीगर के विरुद्ध भी आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 25(1)(A) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी बबलू ठाकुर और सिकलीगर की तलाश में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!