भाभी-देवर बना रहे थे संबंध, नौकरों ने चुपचाप रिकॉर्ड किया वीडियो, मालिक ने नौकरी से निकाला तो खोल दी पोल

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Aug, 2026 02:27 PM

bhabhi devar private turns into blackmail case

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले युवकों पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी से निकाले जाने के बाद कारोबारी के परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसने हिसाब-किताब संभालने के लिए कुछ युवकों को काम पर रखा था। लेन-देन में गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कारोबारी के भाई को कथित तौर पर धमकाना शुरू कर दिया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों के पास कारोबारी की पत्नी और उसके छोटे भाई के निजी पलों से जुड़े वीडियो थे। आरोप है कि इन्हीं वीडियो को दिखाकर परिवार पर दबाव बनाया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। शिकायत में जातिगत अपशब्दों और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, निजी वीडियो को बिना अनुमति रिकॉर्ड करना और उसका इस्तेमाल धमकाने या सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए करना गंभीर अपराध है। जांच में वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात भी सामने आई है।

वीडियो सामने आने के बाद महिला को सामाजिक अपमान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि निजी वीडियो किस तरह रिकॉर्ड और प्रसारित किए गए।

पुलिस की अपील: किसी व्यक्ति के निजी वीडियो या तस्वीरों को उसकी अनुमति के बिना रिकॉर्ड या शेयर करना कानूनन गंभीर मामला हो सकता है। ऐसे कंटेंट को आगे प्रसारित करने के बजाय इसकी सूचना पुलिस को देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!