शाहपुरा हिरासत मामला: 5 दिन अवैध रूप से थाने में रखा युवक हुआ फरार, TI पर गिरी गाज, Suspend!

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Feb, 2026 11:06 AM

bhopal custody case youth held illegally for 5 days escapes ti suspended

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।

भोपाल। (इजहार खान): राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के संदेह में एक युवक को कथित तौर पर पांच दिन तक अवैध रूप से थाने में रखा गया। न तो उसकी विधिवत गिरफ्तारी दर्ज की गई और न ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब युवक 19 जनवरी को थाने की छत के रास्ते फरार हो गया।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए शाहपुरा थाना प्रभारी (टीआई) लोकेंद्र ठाकुर को निलंबित कर दिया।

सीसीटीवी रहित कमरे में रखा गया युवक

जांच में सामने आया कि युवक को ऐसे कमरे में रखा गया था, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। हिरासत से फरार होने की घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आरोप है कि फरारी की एंट्री रोजनामचे में करीब सात घंटे बाद दर्ज की गई।

रिकॉर्ड में गड़बड़ी और नियमों का उल्लंघन

प्रारंभिक जांच एसीपी उमेश तिवारी को सौंपी गई थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने स्वयं संज्ञान लेकर विस्तृत जांच कराई। जांच में रिकॉर्ड में हेरफेर, हिरासत प्रक्रिया के नियमों का उल्लंघन और जिम्मेदारी तय करने में पक्षपात के संकेत मिले हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले में पहले ही एक सब-इंस्पेक्टर और एक आरक्षक को निलंबित किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हिरासत प्रक्रिया में लापरवाही या नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली और हिरासत प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!