बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, दिग्गी ही बनेंगे एमपी काग्रेंस के अध्यक्ष

Edited By Vikas kumar, Updated: 01 Sep, 2019 09:37 AM

big statement bjp leader kailash vijayvargiya diggi president mp congress

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। कांग्रेस में पिछले दिनों से जो कुछ भी चल रहा है..

इंदौर: बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। कांग्रेस में पिछले दिनों से जो कुछ भी चल रहा है, दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष बनाने के लिए ही चल रहा है। कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा जैसे सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं वैसे ही दिग्विजय सिंह भी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे।

PunjabKesari

कैलाश का सिंधिया पर तंज
बता दें कि कैलाश विजयर्गीय शनिवार को डिवीजलन क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में भाग लेने इंदौर पर पहुंचे थे। कैलाश विजयवर्गीय ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसते हुए कहा है कि सिंधिया महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की ही जिम्मेदारी संभालेंगे। मध्‍य प्रदेश से उन्हें बाहर रखा जाएगा। वहीं, एनआरसी के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि असम में नहीं, बल्कि पूरे देश में एनआरसी लागू होना चाहिए और घुसपैठियों को बाहर करना जरुरी है। क्योंकि यह देश की आंतरिक सुरक्षा का मामला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!