मंडला में 5 दिन में 2 बड़ी चोरियां, दीनदयाल रसोई से गैस चूल्हा, सिलेंडर, अनाज, बर्तन चोरी, पुलिस ने दर्ज नहीं FIR

Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2022 05:50 PM

big thefts in 5 days in mandla

मंडला नगर के बीच कोतवाली थाना इलाके में 5 दिनों में दीनदयाल रसोई और एक आवास पर हुई लाखों रुपए की चोरी ने पुलिस की कथित चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दीनदयाल रसोई घर जो मुख्य सड़क पर है उसको निशाना बनाते हुए गैस...

मंडला(अरविंद सोनी): मंडला नगर के बीच कोतवाली थाना इलाके में 5 दिनों में दीनदयाल रसोई और एक आवास पर हुई लाखों रुपए की चोरी ने पुलिस की कथित चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दीनदयाल रसोई घर जो मुख्य सड़क पर है उसको निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर, चूल्हा, बोरों में रखा अनाज भी ले उड़े। वही सुभद्रा नगर में लाखों के जेवरात और कुछ नगदी ले उड़े। पुलिस अब हमेशा की तरह जांच का आश्वासन दे रही है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने नगर के सुभद्रा नगर के एक मकान और मंडी के पास मुख्य सड़क किनारे दीनदयाल रसोई घर को निशाना बनाया। 5 दिनों में चोरों ने सुनियोजित तरीके से मंडला मुख्यालय मे लाखों की नगदी समेत अन्य सामग्री जिसमे अनाज, चूल्हे, बर्तन शामिल हैं, ले गए।

PunjabKesari

दीनदयाल रसोई की संचालिका का कहना हैं कि घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। लेकिन उन्होने केवल आवेदन स्वीकार किया एफआईआर दर्ज नहीं की। संचालिका का कहना हैं कि दीनदयाल रसोई में गरीब तबके का व्यक्ति भोजन करने आता हैं लेकिन चोरी हो जाने के कारण उन्हें भोजन भी नहीं मिला। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। संचालिका का कहना हैं इसमें पुलिस प्रशासन की लापरवाही दिखाई दे रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!