कांग्रेस के दोस्त 2 दिग्गज सांसदों ने कांग्रेस से ही पूछ लिया, FIR की जानकारी क्यों नहीं दी, बैकअप कैंडिडेट क्यों नहीं उतारा?

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Jun, 2026 08:53 PM

owaisi and sanjay singh question congress over the rejection of the nomination

MP की राजनीति में कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला इस समय पूरे देश में गूंज रहा है।  इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे पर तगड़े प्रहार हो रहे हैं

(डेस्क): MP की राजनीति में कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला इस समय पूरे देश में गूंज रहा है।  इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे पर तगड़े प्रहार हो रहे हैं और कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। बेशक नामांकन निरस्त होने के लिए कांग्रेस बीजेपी और रिटर्निंग अधिकारी पर सवाल उठा रही है लेकिन इस मामले में कांग्रेस की एक चूक पर भी सवाल उठ रहे हैं। वो चूक है डमी कैंडिडेट नहीं भरने की। इसको लेकर कांग्रेस पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। इसी मामले को लेकर अब देश के दिग्गज नेताओं ने भी कांग्रेस से कुछ सवाल पूछे हैं।

इस सारे विवाद Nomination Rejection Controversy को लेकर सांसद असुद्दीन ओवैसी  और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस से ही सवाल पूछकर  गलती का अहसास कराने का काम किया है।  ओवैसी ने बोलते हुए कहा कि  FIR की जानकारी देना जरूरी होता है तो वहीं सासंद संजय सिंह ने भी कहा कि  बैकअप उम्मीदवार क्यों नहीं उतारा गया? इस तरह से विपक्षी नेताओं ने भी कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिया है।

अगर आपके खिलाफ कोई FIR है तो इसकी जानकारी देनी जरुरी- असुद्दीन ओवैसी

सासंद असुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर आपके खिलाफ कोई FIR है, तो आपको इसकी जानकारी देनी होती है। अगर कोई FIR है ही नहीं तो चुनाव आयोग से मिलना होगा।  दरअसल राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि उनके खिलाफ कोई FIR नहीं थी, यह सिर्फ एक निजी शिकायत थी।  ओवैसी ने कहा कि  अभिषेक मनु सिंघवी के बयान जो मैने सुना है कि उनके खिलाफ कोई FIR नहीं है,  सिर्फ़ एक प्राइवेट शिकायत थी और उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन पूरी सच्चाई का पता नहीं है।

आप सांसद संजय सिंह ने भी उठाया सवाल

मामले पर  सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस और विपक्षी दलों को पता है कि चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के साथ मिले हुए हैं तो फिर सपोर्टिंग कैंडिडेट का पर्चा क्यों नहीं भरवाया?  मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द हुआ है लेकिन यह गलत ढंग से खारिज हुआ है। चुनाव आयोग भाजपा के हाथों खेल रहा है लेकिन कांग्रेस के डम्मी प्रत्याशी उतारना चाहिए था। कह सकते हैं कहीं न कही कांग्रेस के सहयोग भी अब कांग्रेस पर सवाल उठाने लग गए हैं और गलती को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!