हलचल तेज, राज्यसभा चुनाव के लिए BJP करने वाली है प्रत्याशी, कांग्रेस को सता रहा ये डर

Edited By Desh Raj, Updated: 02 Jun, 2026 08:50 PM

bjp can annouces candidates for rajyasabha election in mp

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव का दौर शुरू हो रहा है और भाजपा कांग्रेस के बीच तलवारें भी खिंच चुकी है। राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव होंगे, दो सीटें भाजपा के पास है और तीसरी सीट कांग्रेस के कब्जे में है।

(भोपाल):मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव का दौर शुरू हो रहा है और भाजपा कांग्रेस के बीच तलवारें भी खिंच चुकी है। राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव होंगे, दो सीटें भाजपा के पास है और तीसरी सीट कांग्रेस के कब्जे में है। लेकिन अब प्रत्याशियो के नामों के ऐलान का समय भी आ चुका है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक चल रही इसी हलचल को देख इसी हफ्ते भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। जिसको लेकर सभी की धड़कनें तेज हो गई है।

इसी हफ्ते लग सकती है नामों पर मुहर

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। राज्यसभा में जाने वाले उम्मीदवारों के नामों पर भाजपा में मंथन का दौर चल रहा है। अंतिम मोहर दिल्ली से लग सकती है। क्योंकि नामांकन दाखिल करने के लिए 8 जून अंतिम तारीख है तो इसी सप्ताह उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है।

कांग्रेस को सता रहा है क्रॉस वोटिंग का भी खतरा

वहीं कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है, कांग्रेस  को अपनी सीट बचाने के लिए चैलेंज है। वैसे आशा जताई जा रही है कि भाजपा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद ही कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या 230 है। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। राज्यसभा में कांग्रेस की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायक होना जरूरी है। काग्रेस के 65 विधायकों में से तीन विधायकों पर पहल ही संकट है।  इस तरह से कांग्रेस के पास 62 विधायक रह जाते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी तीसरी सीट पर खेल कर सकती है लेकिन कांग्रेस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!