MP Election: BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद, पुलिस ने SC/ST Act के तहत दर्ज किया केस

Edited By Vikas kumar, Updated: 27 Nov, 2018 01:18 PM

bjp congress dispute in congress police filed case under sc  st act

सोमवार को विधानसभा चुनाव के चलते प्रचार-प्रसार थम गया। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सागर के ढाबरी गांव से हैं। जहां पर बीजेपी...

सागर: सोमवार को विधानसभा चुनाव के चलते प्रचार-प्रसार थम गया। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सागर के ढाबरी गांव से हैं। जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के लोगों ने थाने को ही घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। वहीं पुलिस ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ जान से मारने और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, सागर की चर्चित विधानसभा सीट खुरई में ढाबरी गांव में सोमवार सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यकर्ता पूरनलाल ठाकुर, लक्ष्मीकांत मुढोतिया और जानू यादव गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनका विवाद कांग्रेस कार्यकर्ता कल्लू आदिवासी और सरयू रैकवार से हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि, तीनों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कल्लू और सरयू के साथ मारपीट भी की। विवाद यही नही थमा। दोपहर करीब 12 गांव के 200 से अधिक लोगों ने बांदरी जाकर थाने का घेराव किया। जिसके बाद कांग्रेस के दोनों कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!