सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी में भाजपा के कई नेता! हो सकता है बड़ा सियासी ड्रामा

Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 02:23 PM

bjp councilors prepare for mass resignation in tikamgarh municipality

भारतीय जनता पार्टी के टीकमगढ़ नगर पालिका के तमाम भाजपा पार्षद इस्तीफा सौंपने की तैयारी में हैं। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा कार्यालय में तकरीबन दो घंटे तक एक बैठक आयोजित की गई...

टीकमगढ़ (आमीर खान) : भारतीय जनता पार्टी के टीकमगढ़ नगर पालिका के तमाम भाजपा पार्षद इस्तीफा सौंपने की तैयारी में हैं। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा कार्यालय में तकरीबन दो घंटे तक एक बैठक आयोजित की गई। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में यह तय हुआ है कि एक साथ सारे पार्षद अपना इस्तीफा संगठन को सौंपेंगे। पार्षद अपने-अपने इस्तीफे संगठन को सौंपने वाले हैं। यह सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीते दिनों शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष का प्रभार डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को सौंप दिया है। इसी बात से खफा पार्षद अब लामबंद हो गए हैं।

नगर पालिका टीकमगढ़ में अध्यक्ष के पद पर अब्दुल गफ्फार को पार्षदों ने वोट करके चुना था। उस समय कांग्रेसी पार्षदों की संख्या अधिक थी। इस कारण कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत हुआ था। इसके बाद लगातार अब्दुल गफ्फार के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोला और उनकी शिकायतें शासन स्तर तक भेजी। इन शिकायतों का खामियाजा यह निकला कि आखिरकार अब्दुल गफ्फार को शासन ने दोषी मानते हुए अध्यक्ष पद से बीती 7 अप्रैल को निष्कासित कर दिया। इसके बाद यह क्यास लगाए जाने लगे कि अब इस कुर्सी पर कोई भाजपा का पार्षद मनोनीत होगा, किन्तु ऐसा नहीं हुआ।


बीते दो दिन पहले इस कुर्सी पर डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को बैठा दिया गया। फिर क्या था। इस निर्णय से चुने गए भाजपा पार्षद नाराज हो गए और अब वह इस स्थिति में है कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। संगठन के पदाधिकारी पार्षदों को मनाने में लगे हैं, किन्तु पार्षदों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि डिप्टी कलेक्टर के बैठने से उनकी राजनीति एवं लोगों के कामों पर खासा असर पड़ेगा। लोग परेशान होंगे और पार्षदों की कोई नहीं सुनेगा अधिकारी अपनी मनमानी करने में लगे रहेंगे। कई वजह बताई जा रही है। हाल में सूत्रों से खबर है कि भाजपा के तमाम पार्षद एक साथ सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!