Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2026 08:54 PM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिन्होंने मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर की राजनीति में अपना जलवा बरकरार रखा है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा हाईकमान में अपना राजनीतिक रसूख बरकरार रखते...
भोपाल : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिन्होंने मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर की राजनीति में अपना जलवा बरकरार रखा है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा हाईकमान में अपना राजनीतिक रसूख बरकरार रखते हुए मध्य प्रदेश में एक बार फिर अपनी राजनीतिक चमक दिखाई थी, जहां अपने धुर विरोधी केपी यादव का टिकट कटवाकर गुना से टिकट लेकर चुनाव जीता था, लेकिन समय के साथ साथ अब ये चमक फीकी पड़ती नजर आ रही। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि तमाम विरोधों और अड़ंगों के बाद भी पूर्व सांसद केपी यादव को बड़ा पद मिलना तय है।
जी हां भाजपा नेता केपी यादव का नाम कार्पोरेशन के अध्यक्ष के लिए लगभग तय माना जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने जो उनके लिए किया गया वो वादा भाजपा निभाने जा रही है। हालांकि अभी आदेश जारी नहीं हुआ है। 11 निगम मंडलों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए केपी यादव समेत 20 नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। कहा जा रहा है कि निगम मंडल अध्यक्षों की अगली सूची में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
बता दें कि मामले का रोचक पहलू ये है कि चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में यादव ने ही तब कांग्रेस के प्रत्याशी सिंधिया को हराया था। लेकिन जब सिंधिया भाजपा में आए तो पार्टी ने केपी यादव के स्थान पर उन्हें उम्मीदवार बना दिया। लेकिन इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यादव को अहम जिम्मेदारी की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। माना जा रहा है कि ये पद उसी वादा के निभाने के लिए दिया जा रहा है।
बता दें कि राज्य में भाजपा में नियुक्तियों का दौर शुरु हो चुका है। अब तक महिला आयोग, बाल आयोग समेत कई अन्य आयोगों के अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार शाम केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया है। बघेल ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य हैं। अशोक जादौन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष व उदयवीर सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।