एक साल का इंतजार खत्म! बीजेपी की इस जिले की नई टीम घोषित, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Feb, 2026 02:11 PM

bjp forms new district committee in tikamgarh

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी का लंबे इंतजार के बाद ऐलान कर दिया गया है।

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी का लंबे इंतजार के बाद ऐलान कर दिया गया है। रविवार रात करीब 9 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने सोशल मीडिया के जरिए नई सूची सार्वजनिक की।

करीब 1 साल की खींचतान और अंदरूनी समीकरणों के बाद बनी इस टीम को प्रदेश नेतृत्व की सहमति से अंतिम रूप दिया गया है। नई कार्यकारिणी में संगठन और सत्ता के समीकरण साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

3 महामंत्री बने सबसे बड़ी चर्चा का विषय

नई कार्यकारिणी में मनोज देवलिया, अश्विनी चढ़ार और इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव को महामंत्री बनाया गया है।इन पदों को लेकर पार्टी के अंदर सबसे ज्यादा रस्साकशी चल रही थी, ऐसे में इन नामों पर मुहर लगना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

 नई टीम का फॉर्मूला

8 उपाध्यक्ष नियुक्त

3 महामंत्री बनाए गए

8 कार्यकर्ताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से सूची जारी

PunjabKesari

सांसद-विधायकों की पसंद को मिली जगह

कार्यकारिणी में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी की पसंद के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई है। वहीं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक समर्थित कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा स्थान मिला है, जिससे क्षेत्रीय समीकरण और मजबूत होते दिख रहे हैं।

महिला प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

नई कार्यकारिणी में सिर्फ एक महिला कार्यकर्ता को जगह दी गई है। संध्या सोनी को जिला कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है। इतने बड़े संगठन में महिला भागीदारी कम होने पर सवाल उठने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!