Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2023 11:47 AM

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बुधनी, सलकनपुर पहुंचे जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया और
बुधनी(अमित शर्मा): सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बुधनी, सलकनपुर पहुंचे जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाए। वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि बुधनी मेरा परिवार है। मैं अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। उन्होंने दावा किया कि आने वाली 3 तारीख को प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बन रही है और लाड़ली बहनों का पूरे प्रदेश में भरपूर आशिर्वाद मिला है।
वहीं इस समय चर्चा चल रही है कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हैं तो मैं कह रहा हूं कि लाड़ली बहनों और कार्यकर्ताओं ने सारे कांटे निकाल दिए हैं। मप्र में लगातार पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी।

सलकनपुर में उन्होंने मां विजयासन देवी के दर्शन करके भाजपा की विधानसभा चुनाव में जीत की अर्जी लगाते हुए, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। वही सलकनपुर में हो रहे, देवीलोक धाम के कार्यों की जानकारी भी ली।