बीजेपी के नगर अध्यक्ष की गुंडागर्दी, पुलिसकर्मी से भिड़े - वीडियो हुई वायरल

Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2019 11:30 AM

bjp hubby hooliganism police clash video gets viral

मध्य प्रदेश में भले ही बीजेपी सरकार नहीं है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं को रौब उसी तरह का है जैसे कि प्रदेश में उनकी ही सरकार हो। मामला जबलपुर का है जहां भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल की गुंडागर्दी देखने को मिली।

जबलपुर: मध्य प्रदेश में भले ही बीजेपी सरकार नहीं है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं को रौब उसी तरह का है जैसे कि प्रदेश में उनकी ही सरकार हो। मामला जबलपुर का है जहां भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल की गुंडागर्दी देखने को मिली। दरअसल, रंजीत पटेल ने अपने साथियों सहित पुलिसकर्मी से ना सिर्फ धक्कामुकी की बल्कि उसके साथ अश्लील गालियां निकालने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि चार दिन पहले अधारताल तिराहे पर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कमलनाथ की अर्थी का जुलूस निकाल रहे थे तभी वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके इस प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया लेकिन रंजीत पटेल पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ गालियां निकाली व उसके साथ धक्कामुक्की भी की। वहीं जबलपुल के एसपी ने इस घटना पर कहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसे हमने संज्ञान में लेते हुए अधारताल थाना प्रभारी से रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल अक्सर इस तरह के विवादों से घिरे रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!