Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 May, 2026 11:52 AM

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता और पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट की गई है। बताया गया कि वह आज घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें अपना...
रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता और पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट की गई है। बताया गया कि वह आज घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास हुई है। जहां करीब 8 बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुबह की सैर कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पूर्व विस अध्यक्ष का मोबाइल झपटा और मौके पर फरार हो गए। इससे पहले की धरमलाल कौशिक कुछ सोच समझ पाते, आरोपी भाग निकले थे।
घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बैखोफ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।