भाजपा विधायक ने अपने ही सिस्टम को कोसा! महापौर के सामने जमकर सुनाई खरी खोटी, गुस्से में बीच में छोड़ा कार्यक्रम

Edited By meena, Updated: 18 May, 2026 06:37 PM

bjp mla mahendra hardia raised the issue of the water crisis in indore

इंदौर में भीषण जल संकट अब बीजेपी के लिए भी मुश्किल खड़ी करता दिखाई दे रहा है। शहर में पानी को लेकर बढ़ते हाहाकार के बीच अब सत्ता पक्ष के नेता ही नगर निगम और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने लगे हैं...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में भीषण जल संकट अब बीजेपी के लिए भी मुश्किल खड़ी करता दिखाई दे रहा है। शहर में पानी को लेकर बढ़ते हाहाकार के बीच अब सत्ता पक्ष के नेता ही नगर निगम और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने लगे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में ही व्यवस्थाओं पर जमकर नाराज हो गए और गुस्से में कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए।

PunjabKesari

विधायक महेंद्र हार्डिया ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि शहर में बने हालात निगम की अव्यवस्था का नतीजा हैं। सिस्टम की खामियों की वजह से शहर में जलसंकट और बढ़ा है। इसके अलावा विधायक हार्डिया ने नगर निगम के अधिकारियों पर विधानसभा 5 के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया है। जलसंकट को लेकर बीजेपी के भीतर उठ रही नाराजगी सिर्फ विधायक महेंद्र हार्डिया तक सीमित नहीं रही।

PunjabKesari

बीजेपी प्रणव मंडल ने भी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए माना कि व्यवस्थाओं में खामियां हैं और इसी वजह से जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। बीजेपी नेताओं के लगातार सामने आ रहे बयानों ने यह साफ कर दिया है कि जल संकट अब राजनीतिक मुद्दे से आगे बढ़कर सत्ता पक्ष के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है। जनता की बढ़ती नाराजगी के बीच अब बीजेपी नेताओं का खुलकर सिस्टम पर सवाल उठाना कई मायनों में अहम माना जा रहा है।साथ ही महापौर और नगर निगम के जिम्मेदारों पर भी सवाल उठ रहे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!