भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहुंचे रायसेन! जल्द हो सकती है जिलाध्यक्ष की घोषणा, रेस में ये नाम

Edited By meena, Updated: 23 Apr, 2026 08:09 PM

bjym state president shyam tailor arrives in raisen

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का गुरुवार की शाम नगरागमन हुआ। जहां फूलमालाओं से जोरदार स्वागत युवा नेता शुभम उपाध्याय, देवेंद्र बघेल अंशुल खत्री के नेतृत्व में गर्मजोशी से किया...

रायसेन (शिवलाल यादव) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का गुरुवार की शाम नगरागमन हुआ। जहां फूलमालाओं से जोरदार स्वागत युवा नेता शुभम उपाध्याय, देवेंद्र बघेल अंशुल खत्री के नेतृत्व में गर्मजोशी से किया। भारत माता चौराहे पर स्वागत मंच सजाकर डीजे ढोलनगाड़ों से स्वागत करने की होड़ मची। जैसे ही नवनियुक्त युवामोचा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर के वाहनों का काफिला भारत माता चौराहे पहुंचा। ढोलनगाड़ों डीजे के बीच नारेबाजी के  करते हुए संगठन के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने प्रिय नेता श्याम टेलर को फूलमालाओं से लाद दिया। स्वागत मंच पर बड़ी फूलमाला से अभूतपूर्व स्वागत कर भाजयुमो की जिले में चल रही गतिविधियों से अवगत कराया गया। स्वागत मंच पर नेताओं के बीच कार्यकर्ताओं में काफी देर तक मानो होड़ लगी रही। यहां जेसीबी मशीन में बैठकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत।

PunjabKesari

मालूम हो कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का यह मप्र के तीन जिलों का पहला संयुक्त दौरा कार्यक्रम था। जो गुरुवार को सुबह सागर जिले से शुरू होकर विदिशा, सांची त्रिमूर्ति तिराहा सलामतपुर से वापस वाहनों के काफिले से वापस भोपाल पहुंचे।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की दौड़ में लगे युवा नेता 

भाजयुमो रायसेन के लिए करीब आधे दर्जन युवा नेता दौड़ में लगे हुए हैं। इसी शक्ति प्रदर्शन में अंशुल शर्मा, शुभम उपाध्याय, देवेंद्र बघेल आदि नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!