भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था! जाम में फंसी एम्बुलेंस को पहले निकलवाया, छतरपुर जिलाध्यक्ष की घोषणा के संकेत

Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2026 09:38 PM

traffic chaos during welcome for bjym state president ambulance stuck in jam gi

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छतरपुर पहुंचे श्याम टेलर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह देखने को मिला, लेकिन इस दौरान व्यवस्थाएं...

छतरपुर : (राजेश चौरसिया) : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छतरपुर पहुंचे श्याम टेलर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह देखने को मिला, लेकिन इस दौरान व्यवस्थाएं चरमराती भी नजर आईं।

प्रदेशाध्यक्ष के काफिले के मातगुवां पहुंचते ही भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई। हालांकि, इस दौरान श्याम टेलर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले एम्बुलेंस को निकलवाने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस को सुरक्षित रास्ता दिलाने के बाद ही वे स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कदम की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

PunjabKesari

पोस्टर-बैनरों से पटा शहर, दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को लेकर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी पूरी ताकत झोंक दी। शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और बाजारों में बड़े पैमाने पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए। कई जगहों पर तो पूरे क्षेत्र पोस्टरों से ढका नजर आया, जिसे राजनीतिक हलकों में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

PunjabKesari

संगठन मजबूत करने पर फोकस, जल्द होगा ऐलान

दौरे के दौरान श्याम टेलर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द की जाएगी। फिलहाल, उनके इस दौरे ने जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा है, वहीं शहर में पोस्टर पॉलिटिक्स और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!