भाजयुमो जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठे सवाल

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2026 01:34 PM

show cause notice issued to bjym district president siddharth dubey

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है...

डेस्क : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में बाईपास निर्माण की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर पदयात्रा की घोषणा करने के मामले में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से गौरेला से नागपुर तक पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। उन्होंने प्रस्तावित यात्रा के दौरान रायपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात करने और इसके बाद नागपुर पहुंचकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष गौरेला-पेंड्रा बाईपास को स्वीकृति देने की मांग रखने की बात कही थी।

PunjabKesari

दुबे ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बाईपास नहीं होने के कारण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पदयात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में आवागमन सुगम बनाना, विकास को गति देना और स्थानीय लोगों को राहत दिलाना बताया था। संगठन की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सिद्धार्थ दुबे ने 22 और 31 अगस्त को फेसबुक पर पार्टी संगठन और संगठनात्मक विषयों से संबंधित पोस्ट एवं टिप्पणियां सार्वजनिक की थीं। संगठन ने इसे संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन के विपरीत मानते हुए उनसे जवाब तलब किया है। नोटिस के बाद मामला जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। अब दुबे के स्पष्टीकरण के बाद संगठन की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदम पर नजर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!