सिलेंडरों की कालाबाजारी! 2 हजार रुपए में बेच रहे गैस टंकी, जनता में मचा हाहाकार

Edited By meena, Updated: 14 Mar, 2026 04:37 PM

black marketing of cylinders cylinders being sold for 2 000 public outcry ove

ईरान ओर इजराइल के बीच छिड़े युद्ध का असर भारत में भी हो रहा हे अचानक गैस टंकी बुकिंग का सर्वर डाउन होने ओर समय पर गैस टंकी नहीं मिलने के कारण लोगों को गैस की किल्लत होना शुरू हो गईं है....

रतलाम (समीर खान) : ईरान ओर इजराइल के बीच छिड़े युद्ध का असर भारत में भी हो रहा हे अचानक गैस टंकी बुकिंग का सर्वर डाउन होने ओर समय पर गैस टंकी नहीं मिलने के कारण लोगों को गैस की किल्लत होना शुरू हो गईं है। ना तो समय पर टंकी मिल रही है और ना ही इसका बुकिंग हो रही है जिसको लेकर इसकी कालाबजारी और जमा खोरी की भी खबरें आ रही है। इसी को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है और कार्यवाही शुरू की गई हैं। 

रतलाम में घरेलू गैस की कालाबाजारी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। आपदा में अवसर तलाश रहे अल्पा गैस कंपनी के कर्मचारी को अधिकारियों  ने घरेलू गैस टंकी को 2 हजार में ब्लैक से बेचते हुए पकड़ा और ग्राहक से ली गई राशि भी जब्त की हैं।  इस दौरान मौके पर तहसीलदार सहित जिला आपूर्ति अधिकारी भी मौजूद थे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पेट्रोल  डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई हैं लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी शॉर्टेज से इंकार किया है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक होने का दावा किया है। लेकिन मोबाइल नम्बर से ऑनलाइन बुकिंग और आफलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कत से भी गैस टंकी की किल्लत होने लगी है जिसको लेकर प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए निगाहे जमाए रखी हुई है और कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही भी शुरू की गईं है। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर स्थित सिविक सेंटर के पास अंशुल इंडेन के कर्मचारियों द्वारा गैस को बिना नंबर लगाए ऊंचे दामों पर ब्लैक से बेचा जा रहा है जिसको लेकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान, तहसीलदार प्राची गायकवाड़ और नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडे पहुंचे और दो युवकों को बिना नंबरिंग के 2 हजार में घरेलू गैस सिलेंडर ले जाते हुए रोका और मौके पर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर की ऊंची कीमत में दिये जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मजबूरी में खरीदने पड़ रहे है। इस दौरान यहां काम कर रहा एक कर्मचारी कमल मौके से भाग गया और एक ड्राइवर आकाश जो राशि लेकर सिलेंडर दे रहा था उससे पूछताछ की। जिसमें वो पर्ची होने का बहाना बनाता रहा और गोलमोल जवाब देता रहा। जिसपर अधिकारियों ने उससे राशि जब्त की और पंचनामा बनाना शुरू की। इस दौरान आकाश भी मौका देख चुपके से निकल गया। सूचना पर अंशुल गैस के संचालक अंशुल पीपाड़ा मौके पर पहुंचे और उनसे पंचनामे की कार्यवाही शुरू की और मौके से सिलेंडर और राशि जब्त की। उल्लेखनीय है कि बाजार में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की शॉर्टेज शुरू हो गई है और इसकी कालाबाजारी भी हो रही हैं जिसको रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। 

PunjabKesari

टीम के साथ नहीं था एक भी सिपाही, दोनों कर्मचारी मौके से हुए गायब

जिला प्रशासन द्वारा अधूरे बल को लेकर पहुंचने के कारण कालाबजारी करने वाले दोनों कर्मचारी मौका देखकर भाग गए। दबिश देने गई टीम में सिर्फ़ अधिकारी थे जो एक भी सिपाही को लेकर नहीं गए थे जिसके कारण पहले एक कर्मचारी टीम के पहुंचने पर चलता बना और वही पंचनामा बनाने के दौरान दूसरा कर्मचारी मौके से गायब हो गया। जिसको लेकर अधिकारी भी बगले झांकने लग गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!