ब्रेकिंग : पाकिस्तानी ISI का स्लीपर सेल जांजगीर चांपा में पकड़ा गया, जांच एजेंसियां सक्रिय

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 11:48 AM

breaking pakistani isi sleeper cell busted in janjgir champa

जांजगीर (पुष्पेंद्र सिंह): जिला पुलिस ने पाकिस्तान की जासूस संस्था ISI से संबंध के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ISI का स्लीपर सेल बताये जा रहे युवक के विरुद्ध डिजिटल साक्ष्य मिलने की भी सूचना है। देश कि सुरक्षा से जुड़े मामले में इस युवक की...

जांजगीर (पुष्पेंद्र सिंह): जिला पुलिस ने पाकिस्तान की जासूस संस्था ISI से संबंध के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ISI का स्लीपर सेल बताये जा रहे युवक के विरुद्ध डिजिटल साक्ष्य मिलने की भी सूचना है। देश कि सुरक्षा से जुड़े मामले में इस युवक की गिरफ्तारी के बाद राज्य में ह्ड़कंप मच गया है और प्रांतीय एवं केन्द्रीय एजेंसियाँ सक्रिय हो गई है।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अकलतरा थाना क्षेत्र में चल रहे किरायेदार सत्यापन के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, जिले के अकलतरा नगर के मिनीमाता चौक स्थित राजीव केडिया के मकान में दूसरे प्रदेशों से आए कई लोग किराए पर रह रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किरायेदारों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह (23 वर्ष), पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी थाना पट्टी, जिला तरनतारण (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के कथित प्रमाण मिले।

इसी समर्थित नेटवर्क से संपर्क

पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉलिंग, कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात कही गई है।जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से विदेशी नंबरों के संपर्क में था।

संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, लोकेशन, वाहनों के नंबर और फोटो-वीडियो जैसी जानकारियां साझा किए जाने के संकेत मिले हैं। मोबाइल फोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि आरोपी के संपों और गतिविधियों की पूरी जानकारी सामने आ सके।

हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की साजिश का दावा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार उपलब्ध कराए जाने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक हथियार मिलने के बाद उसे कथित तौर पर पाकिस्तान से मिले टारगेट पर हमला करने का काम सौंपे जाने की संभावना थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन सभी तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 350/26 के तहत धारा 152 एवं 61 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क, विदेशी संपकों और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़पर इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैँ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!