कटनी में मजदूरों से भरी बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Edited By Jagdev Singh, Updated: 18 May, 2020 03:57 PM

bus filled with laborers hit tractor in katni one killed three injured

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में NH-30 पर स्लीमनाबाद के समीप सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बस ने ट्रैक्टर को पिछले से टक्कर मार दी। वहीं इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए हैं.....................................

कटनी (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में NH-30 पर स्लीमनाबाद के समीप सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बस ने ट्रैक्टर को पिछले से टक्कर मार दी। वहीं इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए हैं।

मजदूरों से भरी बस तेलंगाना से उत्तरप्रदेश के प्रतापपुर जा रही थी। ट्रैक्टर पर गेंहू लादकर किसान गेंहू उपार्जन केंद्र जा रहा था। इस दौरान बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। बस में लगभग 40 मजदूर सवार थे। वहीं इस दुर्घटना में बस का चालक भी घायल हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!