MP में 17 मई के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, CM शिवराज दिया संकेत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 15 May, 2020 05:55 PM

cabinet expand 17 may in mp cm shivraj gave signal

लॉकडाउन 3 खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वे इस संबंध में लगातार पार्टी आलाकमान के संपर्क में हैं। 17 मई के बाद मंत्रिमंडल का स्वरूप बड़ा हो जाएगा। शिवराज ने ये भी संकेत दिए कि...

भोपाल: लॉकडाउन 3 खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वे इस संबंध में लगातार पार्टी आलाकमान के संपर्क में हैं। 17 मई के बाद मंत्रिमंडल का स्वरूप बड़ा हो जाएगा। शिवराज ने ये भी संकेत दिए कि मध्य प्रदेश में लॉकडाउन में इस बार थोड़ी नरमी बरती जा सकती है। सरकार का सारा ध्यान और प्रयास कोरोना की चेन तोड़ने पर है। इसके लिए जो भी जरूरी कदम होगा, वह उठाया जाएगा। उन्होंने कहा मेरे चौथे कार्यकाल का ये सबसे चुनौतीपूर्ण समय है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं कि 17 मई के बाद वो अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। वे लगातार पार्टी हाईकमान के संपर्क में हैं। 17 तारीख के बाद इस पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन से चर्चा की जाएगी और उसके बाद विस्तार होगा। कोरोना संकट के बीच 23 मार्च को प्रदेश की चौथी बार कमान संभालने वाले शिवराज सिंह ने करीब 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाई थी। पिछले महीने मंत्रिमंडल गठन में सिर्फ 5 मंत्रियों को ही जगह दी गई है। मंत्रिमंडल का अब विस्तार होना है।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने माना कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका ये चौथा कार्यकाल अब तक का सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। कोरोना संकट के बीच राज्य की कमान संभालने के एक घंटे के भीतर ही काम शुरू कर दिया था। ये अलग तरह की चुनौती है। कोरोना के सामने हाथ-पैर बंधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मैं इंदौर जाना चाहता हूं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। ये कहा गया कि जहां हूं वही से काम करूं. संकट के समय अगर प्रदेश के लिए बेहतर काम कर पाया तो ये मेरे लिए धन्य हो जाने जैसा होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!