कमलनाथ के मंत्री ने शिवराज के लिए मांगा ‘भारत रत्न’ , बोले- रोने की एक्टिंग में हैं माहिर
Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Sep, 2019 04:25 PM

मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बाढग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं...
भोपाल: मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बाढग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने शिवराज पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह को रोने की एक्टिंग के लिए 'भारत रत्न' मिलना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज को रोने और मुंह बनाने की ट्रेनिंग मिली हुई है। इस रोने की एक्टिंग करने के लिए शिवराज को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा बीजेपी नेताओं द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिए जाने को लेकर कहा कि उड़नखटोला से बीजेपी के नेता जायजा नहीं ले रहे वे सैर कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह जैसे बीजेपी के बड़े नेता कल उड़न खटोले से बाढ़ पीड़ितों का जायजा कर रहे थे। उन्होने कहा कि उड़नखटोला से घूमने से किसानों के नुकसान की भरपाई नही होगी।
Related Story

Girl Hostel की गर्भवती छात्राओं पर बोले शिक्षा मंत्री, 2 छात्राएं अपने घर से ही स्कूल आती थीं,...

कथावाचक के आरोप पर बोले BJP कैबिनेट मंत्री, मैने कोई कथा नहीं करवाई, मामला आस्था से जुड़ा इसलिए कोई...

MSP पर छाती पीट रहे हैं...शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला ? सुना दी खरी खरी

MP में निगम मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार! CM मोहन, शिवराज या सिंधिया किसका दबदबा बरकरार! जानें

लोकसभा में शिवराज चौहान का बड़ा दावा, कहा-कई किसानों की आय 8 गुनी तक बढ़ी है,हमने उत्पादन बढ़ाया है

कोर्ट का एतिहासिक फैसला,18 साल पुराने हत्याकांड केस में कांग्रेस पूर्व मंत्री बरी, बोले-सत्य की...

प्रदेश के 97 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘विद्यारंभ’ उत्सव, मंत्री भूरिया बोलीं- आंगनबाड़ी केंद्र...

MP मे मंत्रियों के 2 साल की रिपोर्ट तय करेगी मंत्री पद रहेगा या नही, सीनियर विधायकों की लग सकती है...

कारोबारी संजय जैन को बिश्नोई गैंग की जान से मारने की धमकी,पहले 10 करोड़ की मांग,फिर फोन नहीं उठाने...

मुस्लिम कमेटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग, कहा- BJP नेता मांग तो करते हैं...