BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया आज! CM मोहन, सिंधिया, शिवराज समेत MP के 20 नेता बनेंगे समर्थक-प्रस्तावक

Edited By meena, Updated: 19 Jan, 2026 02:47 PM

the nomination process for the bjp national president begins today

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद 20 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा...

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद 20 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश के 20 वरिष्ठ नेता प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे।

मध्यप्रदेश से 20 नेता राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में मध्यप्रदेश से शामिल होने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह प्रमुख हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल से शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर प्रस्तावकों में शामिल रहेंगे।
सांसद सदस्यों में फग्गन सिंह कुलस्ते, वीडी शर्मा, सुमित्रा वाल्मीकि, कविता पाटीदार और विष्णु शर्मा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव और ओमप्रकाश धुर्वे भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत प्रदेश संगठन के कई नेता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजधानी में मौजूद हैं। सभी नेता अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे।

क्षेत्रवार जिम्मेदारी और प्रतिनिधित्व

  • मालवा क्षेत्र से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार शामिल हैं।
  • ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य और डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल किए गए हैं।
  • महाकौशल क्षेत्र से मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश धुर्वे और राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि प्रस्तावकों में शामिल हैं।
  • मध्य क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके प्रस्तावक बने हैं।
  • विंध्य क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एकमात्र राष्ट्रीय परिषद सदस्य हैं।
  • बुंदेलखंड से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!