छिंदवाड़ा में महिला के साथ दरिंदगी, इलाज के नाम पर बाबा ने किया दुष्कर्म..

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Jul, 2024 10:49 PM

case of rape of a woman came to light in chhindwara

छिंदवाड़ा जिले में इलाज के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में इलाज के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम सिमरिया की है, यहां पर बाबागिरी करने वाले एक शख्स ने इलाज के बहाने महिला को कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया आरोपी ने वीडियो भी बना लिया था और महिला को वह ब्लैकमेल कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहखेड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाल सिंह नाम का व्यक्ति बाबा गिरी करता है।

बाबागिरी करने वाले आरोपी से दवा लेने गई थी महिला 

 उस से एक महिला दवा लेने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को अकेले में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसके बाद महिला ने उसे 50 हजार रुपए दे दिए बाद में आरोपी की डिमांड बढ़ने लगी तो महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी और वह पति के साथ थाने पहुंची।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

 महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी गांव के लोगों को अपने झांसे में लेता था और इलाज के नाम पर झाड़ फूंक भी करता था। आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला को डराया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!