भोपाल में बेटे के दोस्त ने महिला के साथ किया रेप, घटना सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान..

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jul, 2024 10:35 AM

case of rape of woman came to light in bhopal

भोपाल जिले में एक महिला के साथ उसके ही बेटे के दोस्त ने रेप किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक महिला के साथ उसके ही बेटे के दोस्त ने रेप किया है। महिला की उम्र 43 साल है और आरोपी 33 वर्ष का है। यह घटना शुक्रवार - शनिवार की दरमियानी रात की है। अवधपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला हाउसवाइफ है और उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है और महिला अपने पति और 20 साल के बेटे के साथ रहती है। 33 वर्ष के युवक के साथ महिला के बेटे की दोस्ती है।

आरोपी ने देर रात घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम 

 शुक्रवार को आरोपी महिला के घर आ गया और उसके बेटे के साथ कहीं घूमने चला गया। इसके बाद देर रात को आरोपी अकेला वापस आया और डोर बेल बजाई महिला ने गेट खोला तो आरोपी अंदर घुस गया। जब महिला ने पूछा कि उसका बेटा कहां है तो आरोपी ने कहा कि शराब पीकर कहीं पड़ा होगा। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दे दिया और बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है।

महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से की शिकायत 

 महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की घटना के समय महिला अकेली थी। महिला का पति किसी काम से दिल्ली गया हुआ था ,अवधपुरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!