कंप्यूटर बाबा की EC को चुनौती- हिम्मत है तो साध्वी पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करे आयोग

Edited By suman, Updated: 17 May, 2019 03:57 PM

challenges of computer baba  got courage

साध्वी प्रज्ञा द्वारा निरंतर दिए जा रहे विवादित बयानों से एमपी की सियासत में नया मोड़ आ गया है। अब कंप्यूटर बाबा ने आयोग को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि, अगर हिम्मत है तो बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज...

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा द्वारा निरंतर दिए जा रहे विवादित बयानों से एमपी की सियासत में नया मोड़ आ गया है। अब कंप्यूटर बाबा ने आयोग को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि, अगर हिम्मत है तो बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज करके बताएं। वहीं कंप्यूटर बाबा ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि आयोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारों पर काम कर रहा है।

PunjabKesari


कंप्यूटर बाबा ने लगाया ये आरोप
मीडिया से बातचीत के दौरान कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि, भाजपा एवं चुनाव आयोग की आपस मे जुगलबंदी है। जिसके कारण मुझ पर और मेरे वकील चन्द्र शेखर रायकवार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। कम्प्यूटर बाबा ने चुनाव आयोग के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा है कि निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम कर रहा है। चुनाव आयोग की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस वजह से उन पर एफआईआर दर्ज की गयी है वही कार्यवाही चुनाव आयोग को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर करना चाहिए। क्योकि प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को शहीद का दर्जा देकर देश द्रोह किया है। साथ ही कम्प्यूटर बाबा ने यह भी कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे का भी अपमानित किया है। इन दोनों ही मामलों में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर प्रकरण दर्ज होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!