मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ में किए दर्शन व पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Aug, 2026 11:58 AM

chief minister dr mohan yadav offered prayers and performed rituals

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह उज्जैन प्रवास के दौरान श्री वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने अनंत श्री विभूषित 1008 स्वामी सोहनदास जी की समाधि एवं प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह उज्जैन प्रवास के दौरान श्री वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने अनंत श्री विभूषित 1008 स्वामी सोहनदास जी की समाधि एवं प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

PunjabKesari

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाल्मीकि धाम पहुंचे श्री जाहरवीर गोगादेव जी के निशान ध्वज का विधिवत पूजन किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री वाल्मीकि धाम में राज्यसभा सांसद एवं बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज से भी मुलाकात की। उन्होंने संत श्री उमेशनाथ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के वाल्मीकि धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं और संत समाज में भी उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक प्रवास उज्जैन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाता है। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!