सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री ने की यातायात जागरूकता अभियान की सराहना, बांटे गए हेलमेट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 May, 2026 11:36 AM

chief minister lauds traffic awareness campaign during

बलौदाबाजार (अशोक टंडन): ग्राम करहीबाजार में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा संचालित यातायात जागरूकता अभियान की सराहना की। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति...

बलौदाबाजार (अशोक टंडन): ग्राम करहीबाजार में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा संचालित यातायात जागरूकता अभियान की सराहना की। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आमजनों को हेलमेट वितरित किए गए।

PunjabKesari

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मोटरसाइकिल चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों और मौतों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा से भी जुड़ा विषय है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को कम करना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!