PM मोदी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2026 01:20 PM

hearty congratulations and felicitations to pm modi

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। इन 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखकर देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में यह यात्रा विशेष रूप से प्रेरणादायी रही है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा प्रवाहित हो रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों सहित पूरे प्रदेश में सुनिश्चित हुई है।

सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, हर घर जल, जन-धन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विकास को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान आज नए भारत की पहचान बन चुका है।

वहीं, आगे कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सीएम साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री का पुनः अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!