सुशासन तिहार शिविर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा पीपल का पेड़; 7 लोग हुए घायल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 May, 2026 02:18 PM

a major accident occurred at the sushasan tihar camp

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सुशासन तिहार शिविर में एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक गिरा है। हादसे में करीब 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गरियाबंद जिले के खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में हुई है। यहां कार्यक्रम स्थल के पास एक विशाल पीपल का पड़े था। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोग पेड़ पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ भरभराकर गिर गया। जिस वजह से पेड़ पर बैठे और आसपास मौजूद 7 लोग नीचे दब गए। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू किया गया। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घटना के समय जिला कलेक्टर समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!