पूर्व मंत्री का बयान-सार्वजनिक सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी, रोड यातायात के लिए ,धार्मिक आयोजन के लिए नहीं

Edited By Desh Raj, Updated: 26 May, 2026 04:37 PM

former minister s statement  namaz will not be permitted on public roads

मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री महू विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने बकरीद, भोजशाला विवाद, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और देश-प्रदेश की राजनीति समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी...

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री महू विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने बकरीद, भोजशाला विवाद, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और देश-प्रदेश की राजनीति समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

सार्वजनिक सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी-उषा

बकरीद के मौके पर सड़कों पर नमाज अदा किए जाने के सवाल पर उषा ठाकुर ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें लोगों के आवागमन और यातायात के लिए होती हैं, धार्मिक आयोजन के लिए नहीं। प्रशासन को भी इस दिशा में नियमों का सख्ती से पालन करवाना चाहिए। वहीं धार स्थित भोजशाला मामले को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उषा ठाकुर ने कहा कि भोजशाला भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है और इस विषय पर जो भी निर्णय आया है, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों की पहचान को सुरक्षित रखना जरूरी है।

मीडिया चर्चा के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भी उनसे सवाल किए गए। इस पर उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता को भ्रमित करने का काम करती है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। इसके अलावा “कांग्रेस और कॉकरेच पार्टी” को लेकर हाल ही में हुई राजनीतिक बयानबाजी पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि जनता सब देख और समझ रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर राजनीति के लिए अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने संबंधी बयान पर भी उषा ठाकुर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और करोड़ों लोगों की आस्था गाय से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर भी उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उषा ठाकुर ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और विपक्ष केवल बयानबाजी की राजनीति कर रहा, उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी तंज कसा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!